WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorizedउत्तर प्रदेश

गंगा तट पर बहेगी अमृत लहर अतुल जी महराज 19 मार्च से सुनाएंगे भागवत कथा

भगवान शिव सुनेंगे भागवत कथा बहेगी रसधार

Savdhan India News

गंगा तट पर गूंजेगी भागवत कथा की अमृत लहर, 19 मार्च से अतुल जी महराज सुनाएंगे श्रीमद भागवत कथा

 

राजा भैया के संरक्षण मे आयोजित होगा कार्यक्रम, भगवान शिव सुनेगे भागवत कथा

कुंडा प्रतापगढ़, कलिकाल मे मानव को सही मार्ग दिखाने वाले और मानव जीवन को धन्य बनाने का उपाय बताने वाली अमृत कथा का आयोजन कुंडा तहसील के गंगा घाट पर स्थित हौदेश्वर नाथ वर्तमान के अवधेश्वर नाथ पर आयोजित होने जा रही है।

सनातन संस्कृति जन कल्याण सेवाश्रम ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य अतुल जी महाराज जी के मुखारविंद से हौदेशरनाथ धाम में दिव्य कथा सुनने का परम सौभाग्य क्षेत्र के सभी भक्तजनों को प्राप्त होने जा रहा है। क्षेत्र के सभी लोग सपरिवार इस कथा में पहुंचकर अपने जीवन को धन्य बनाएंगे।

“जन्मान्तरे भवेत् पुण्यं तदा भागवतं लभेत्” कहते है कि जब मनुष्य के जन्म-जन्मान्तर का पुण्य उदय होता है, तभी उसे श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

बताते चलें कि जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया इस पवित्र शिवधाम के संरक्षक है और उनके समर्थक ही इस गंगा घाट पर होने वाले कार्यक्रमों का आयोजन करवाते है। क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि इस कार्यक्रम के आयोजन मे बड़ी भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का प्रचार प्रसार भी सभी लोग अपने सोसल मिडिया हैंडल से करवा रहे है। लवलेशा नंद पांडे, आचार्य संयोगमणि, विहिप नेता जुगनू विश्वकर्मा, शिक्षक नेता भानु प्रकाश तिवारी और मनीष पांडे, समाजसेवी डा शिव प्रसाद मिश्रा, सुरेश पांडे, कथा वाचक भुवन जी महराज आदि लोग अपने सोसल मिडिया पर अपने अपने हैंडल से प्रचार कर रहे है


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button