गोरखपुर की संस्था ने डॉ. ओपी श्रीवास्तव को हरिद्वार में किया सम्मानित
- होम्योपैथी क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर डॉ. श्रीवास्तव को पहले भी मिल चुके हैं कई अवार्ड

गोरखपुर की संस्था ने डॉ. ओपी श्रीवास्तव को हरिद्वार में किया सम्मानित
– होम्योपैथी क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर डॉ. श्रीवास्तव को पहले भी मिल चुके हैं कई अवार्ड

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। होम्योपैथी फ्रेंड्स संस्था ने जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ ओपी श्रीवास्तव को डॉ हेमंत कुमार बनर्जी राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया। डॉ ओपी श्रीवास्तव को इससे पहले भी होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर तमाम अवार्ड मिल चुके हैं।
शहर के होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी रहे डॉ ओपी श्रीवास्तव को होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में निश्चल और होम्योपैथिक सामाजिक सेवा के लिए गोरखपुर की होम्योपैथी फ्रेंड्स संस्थान ने हरिद्वार में कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ ओपी श्रीवास्तव को डॉ हेमंत कुमार बनर्जी राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर होम्योपैथिक होमिओपॅथेंस के अध्यक्ष डॉ माजजलेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष डॉ प्रवीण त्रिपाठी सचिव डॉक्टर एससी मुखर्जी, सचिव डॉ राजीव रतन राय समेत संस्था के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।






