रेडरोज कौशल्या देवी बालिका विद्यालय मे मनाया गया वार्षिकोत्सव
प्रबंधक अनिल सिंह ने किया अतिथिओं का स्वागत

रेडरोज कौशल्या देवी बालिका विद्यालय मे मनाया गया वार्षिकोत्सव
-
प्रबंधक अनिल सिंह ने किया अतिथिओं का स्वागत
कुंडा प्रतापगढ़, बिहार बाजार स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल और कौशल्या देवी बालिका बिद्यालय का वार्षिकोत्सव आज धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रफुल्ल सिंह डब्बू रहे और संचालन विख्यात कमेंटेटर प्रेम यादव ने किया। कार्यक्रम मे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। अतिथिओं का स्वागत करते हुए प्रबंधक ने कहा की उनका ध्येय यही रहा की बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जाय ताकि विद्यालय से निकले बच्चे न सिर्फ विद्यालय का बल्कि क्षेत्र और अपने माता पिता का नाम रोशन कर सके। कुंडा तहसील के वरिष्ठ पत्रकार विनोद मिश्रा ने कार्यक्रम मे सम्बोधन के दौरान कहा की उनके घर का एक बच्चा इसी स्कूल से शिक्षा लेकर आज मल्टी नेशनल कंपनी मे एच आर मैनेजर बन कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहा है। विद्यालय के प्रबंधन और शिक्षकों के प्रति सम्मान जाहिर किया और उनके भविष्य के शुभकमनाएं दिया। कार्यक्रम मे क्षेत्र के सम्मानित लोग पूर्व प्रधान टेकी पट्टी श्याम लाल यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, इरफ़ान काजी, राजेश साहू, बांके लाल, समेट बहुत लोग मौजूद रहे।






