प्रभारी निरीक्षक व पालिकाध्यक्ष ने फीता कर शुरू किया प्रतियोगिताओं का आयोजन
नेताजी की पुण्यतिथि पर प्री पलियाड का भव्य शुभारम्भ

पालियाड 2024 के तत्वाधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर प्री पलियाड 2024 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रामलीला ग्राउंड पलिया में नगर पालिका पालिया के अध्यक्ष के बी गुप्ता व कोतवाल विवेक उपाध्याय ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित पलियाड् में पलिया तहसील की अधिकांश टीम में भाग ले रही हैं । पहला मैच सुमेर नगर ने थारुपुरवा को २-१ से पचपेड़ा ने मिर्चिया क्लब को २- ० से सारभूषी क्लब ने राना क्लब को २-१ , और डायमंड क्लब भीरा ने पलिया क्लब को २-१ सैट से पराजित किया। 28 फरवरी को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे
कार्यक्रम के दौरान इंद्रजीत, रईस अहमद, परवेज, अवस्थी जी रेफरी, कमेटी अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता , मंत्री राजेश गुप्ता, मेहर चंद्र अरोड़ा , अरुण तिवारी , पवन गर्ग , डॉक्टर फजल अहमद,फारुख अहमद, जरनैल सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे । पलियड का संचालक दर्शन सिंह हिंदुस्तानी द्वारा किया गया।








