दिल्ली कूच की आशंका को लेकर पुलिस ने किसान नेताओं को किया नजरबंद
बोले किसान नेता : यदि किसानों के प्रति सरकार का ऐसा रवैया रहेगा तो दिल्ली कूच करने को मजबूर हो जाएंगे किसान

दिल्ली कूच की आशंका को लेकर पुलिस ने किसान नेताओं को किया नजरबंद
– बोले किसान नेता : यदि किसानों के प्रति सरकार का ऐसा रवैया रहेगा तो दिल्ली कूच करने को मजबूर हो जाएंगे किसान

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी के आवाहन पर गुरूवार को जिले में दो घंटे के लिए रोड जाम करना था। जिसको देखते हुए प्रशासन ने कल रात से ही किसानों घरों नजर बंद कर लिया। किसानों कहीं नहीं जाने दिया गया। किसानों का कहना है कि हम शासन-प्रशासन से कहना चाहते हैं कि अगर प्रशासन ऐसे ही दबाव बनाएगा तो दिल्ली जाने के लिए किसान मजबूर हो जाएंगे। किसान नेता बलकार सिंह ने बताया कि हम लोग सरकार से मिल कर अपनी मांगों को शान्तिपूर्ण तरीके से उसके सामने रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार किसानों को नजरबंद करा रही है। सरकार की मानसिकता किसानों के प्रति ठीक नहीं है, लेकिन एक न एक दिन हम लोग सरकार से बैठक कर अपनी बात अवश्य रखेंगे। इस दौरान बलकार सिंह जिला अध्यक्ष, रणजीत सिंह राणा तहसील अध्यक्ष, हरप्रीत सिंह कोषाध्यक्ष, मनजीत सिंह, फुरकान अंसारी, चोखेलाल, अशोक कुमार, गुरजंट सिंह, गुरदित सिंह, कुलवंत सिंह, सुखविंदर सिंह, गुलाब सिंह, दिलप्रीत सिंह, दिलबाग सिंह, गुरजीत सिंह व गुरलाल सिंह सहित तमाम किसान एवं अतिरिक्त हाउस अरेस्टिंग में मैलानी थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी एवं कुकरा चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार यादव सहित तमाम पुलिस बल भी मौजूद रहा।






