पूरी हुईं वार्षिकोत्सव की तैयारियां, आज से होगा कार्यक्रम का आगाज
पूरी हुईं वार्षिकोत्सव की तैयारियां, आज से होगा कार्यक्रम का आगाज

पूरी हुईं वार्षिकोत्सव की तैयारियां, आज से होगा कार्यक्रम का आगाज

पलियाकलां-खीरी। वन बीट मेडिकल ग्रुप भीरा में होने वाले प्रथम वार्षिकोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वार्षिकोत्सव की शुरुआत मैराथन दौड़ से शुरू की जाएगी। कल (आज) की 08ः00 बजे बनवीट के संस्थापक सरदार बहादुर सिंह द्वारा कालेज परिसर से झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया जाएगा। मैराथन का मुख्य उद्देश्य समाज में कैंसर की जागरूकता फैलाना एवं कैंसर की रोकथाम के लिए लोगों को प्रेरित करना है। लखीमपुर रोड होते हुए वन बीट कॉलेज परिसर में पहुंचकर मैराथन का समापन होगा। उसके उपरांत परिसर में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। 19 फरवरी को कॉलेज परिसर में विदाई समारोह एवं स्वागत समारोह का आयोजित होगा। 20 फरवरी को वन बीट मेडिकल ग्रुप के सभी उपक्रमों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। वार्षिकोत्सव का समापन 21 फरवरी को होगा। इस अवसर पर भव्य रूप से पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवल की मनमोहक प्रतुति की जाएगी। कंवर ग्रेवल की प्रस्तुति शाम 06ः00 बजे से रात्रि 11ः00 बजे तक होगी।






