क्राइम
तस्करी के माल सहित चार नेपाली महिलाएं गिरफ्तार
तस्करी के माल सहित चार नेपाली महिलाएं गिरफ्तार

तस्करी के माल सहित चार नेपाली महिलाएं गिरफ्तार

पलियाकलां-खीरी। कवच योजना के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर चलाये जा रहे अभियान के तहत गौरीफंटा पुलिस टीम ने मंगलवार को बनगवां बाजार से जंगल के रास्ते नेपाली महिलाओं द्वारा तस्करी करके ले जाई जा रही प्लास्टिक की बोरी व थैला आदि सामान पकड़ा है। जिनकी कीमत लगभग एक लाख पच्चीस हजार रूपये बताई जा रही है। जब्त किए गए माल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। पूछतांछ के दौरान नेपाली महिलाओं ने अपना नाम सरिता पत्नी दीपक, सीता पत्नी सुरेंद्र, पूनम पत्नी प्रकाश व गीता पत्नी निसान सर्व निर्गण वार्ड 03 मिलन चौक धनगढ़ी नेपाल बताया है। अभियान के दौरान पुलिस टीम में यूएस जितेन्द्र सिंह यादव, मोहित कुमार, कां राजीव सिंह, रंजना व संजू मौजूद रहीं।





