WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

जब किसानों की आय नहीं बढेगी तो पेंशन का क्या फायदा : बलकार सिंह

जब किसानों की आय नहीं बढेगी तो पेंशन का क्या फायदा : बलकार सिंह

Savdhan India News

जब किसानों की आय नहीं बढेगी तो पेंशन का क्या फायदा : बलकार सिंह


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। प्रदेश सरकार के बजट के पश्चात किसान नेता बलकार सिंह भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि किसानों को इस बार चुनावी वर्ष के बजट पर काफी उम्मीद थी, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी बजट में किसानों के लिए कुछ खास नहीं लग रहा था कि किसानों के कर्ज पर भी चर्चा की जाएगी। किसान कर्ज में डूबा हुआ पूरे भारत में 33 किसान रोज आत्मदाह करते हैं। किसान अपनी फसल की एमएसपी गारंटी मांग रहा है। सरकार ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दो गुनी हो जाएगी। पर आय तो दो गुनी नहीं हुई। लागत तीन से चार गुना जरूर बढ़ गई है और किसानों का कर्ज़ दो गुना से भी ज्यादा हो गया। सरकार ने वादा किया था कि किसानों का बिजली बिल माफ किया जाएगा, अभी तक क्यों नहीं वादा पूरा किया गया। सरकार को सिर्फ किसानो की फसल अच्छे दामों पर बिकें इस पर काम करना चाहिए न कि उनको कर्ज देकर कर्ज के दलदल में धकेला जाए। आज का युवा भारत को छोड़कर विदेश भाग रहा है। इस पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button