
- जिला स्तरीय पंजा कुश्ती आयोजित

बाराबंकी। जनपद में पहली बार जिला स्तरीय आर्म वार्टलिंग (पंजा कुश्ती) का आयोजन “उत्तर प्रदेश आर्म वार्टलिंग एसोसिएशन” के तत्वावधान में “बाराबंकी आर्म वार्टलिंग एसोसिएशन” के जनरल सेक्रेटरी ऋषि शर्मा और आयोजनकर्ता ऋचा सिंह ‘गुंजन’ के द्वारा ‘सागर इंस्टिट्यूट’ बाराबंकी में किया गया। जिसमें प्रतिभाग कर तनिष्क शर्मा, यमान, हर्ष ठाकुर, जीशान, अनमोल, रौनक ने अपनी वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक , प्रशांत, अनुज, मसब्, आकाश, देव ने रजत पदक और जितेंद्र, विकाश, राहुल, अनुज, अफ़्ताब गुरकीरत ने कांस्य पदक प्राप्त किया और तनिष्क शर्मा ने सभी खिलाडियों को टक्कर देते हुए चैंपियन ऑफ चैंपियन का ख़िताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता के आयोजन को ” बाराबंकी आर्म वार्टलिंग एसोसिएशन” के प्रेसिडेंट ऋषि शर्मा और ऋचा सिंह ‘गुंजन’ के कुशल नेतृत्व में संपन्न किया गया। जिनका पुत्र तनिष्क शर्मा स्वयं पिछले वर्ष पंजा कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी आयु और वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक विजेता रह चुका है। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से नेशनल रेफ्री राहुल राज , एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर राज रानी , पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ गजेंद्र सिंह महासचिव (लावा) कुंवर मुनीन्द्र राकेश रेफेरशिप करा रहे अजय राज तोमर , ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर शिवेंद्र पाठक की उपस्थित रही। कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन और कुशल संचालन से खुश होकर “UPAWA” की अध्यक्षा डॉक्टर राज रानी की ओर से पंजा कुश्ती टेबल पुरुस्कार स्वरूप भेंट करने की घोषणा की गई।






