WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

लापरवाही से जानलेवा हो सकता है ठंढ का कहर : डॉ0 भरत सिंह

ठंड से बचाव के लिए गाइडलाइन का करें पालन

Savdhan India News


पलियाकलाँ-खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया के अधीक्षक डॉ0 भरत सिंह ने सीएचसी क्षेत्र के नागरिकों को शीतलहर व सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील करते हुये कहा कि थोड़ी सी लापवाही से ठंढ जानलेवा भी साबित हो सकती है जबकि थोड़ी सी सावधानी बरतकर शीत-घात से बच सकते हैं‌। अधीक्षक ने विशेष सावधानी बरतने की लोगों से अपील की है कि इस मौसम में विशेष सावधानी बरती जाए। सुबह के समय सैर न करें। फर्श पर नंगे पांव न चलें। ठंडी तासीर वाली चीजों के सेवन से बचें। हल्का गुनगुना पानी पीए उन्होंने बताया कि यह मौसम बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा हानिकारक है उन्होंने कहा कि तंग कपडे़ खून के बहाव को रोकते हैं, इनसे बचें। खुद को सूखा रखें और पानी में भीगने से बचें। शरीर की गरमाहट बनाये रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढककर रखें। गीले कपड़े तुरंत बदलें। हाथों में दस्ताने रखें। फेफड़ों को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करें। सिर पर टोपी या मफलर पहने, स्वास्थ्य वर्धक भोजन लें गरम टोपी और मफलर का भी उपयोग किया जा सकता है। यदि सर्दी से संबंधित कोई प्रभाव शरीर पर दिखाई दे जैसे नाक-कान लाल हो, अत्यधिक कांपना, सुस्ती, कमजोरी, सांस लेने में परेशानी हो तो तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जरूर परामर्श लें।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button