पुलिस विभाग
लखीमपुर खीरी: 26 जनवरी के मद्देनजर बॉर्डर सीमा पर चेकिंग अभियान व चौकसी बढ़ाई
थाना संपूर्ण नगर के इंडो नेपाल सीमा पर चेकिंग अभियान व चौकसी बढ़ाई


26 जनवरी के मद्देनजर बॉर्डर सीमा पर चेकिंग अभियान व चौकसी बढ़ाई
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देश पर इंडो नेपाल सीमा के थाना संपूर्णनगर के प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर नेपाल की खुली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस व एसएसबी ने गश्त के साथ सघन चेकिंग शुरू की है। नेपाल व भारत के बीच आवागमन करने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। सीमा पार करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संपूर्णनगर SHO ने बताया कि जंगल क्षेत्र में भी गश्त बढ़ाई गई है।






