WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

रामधुन पर झूमा समूचा ज़िला, भव्य कार्यक्रमों और धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ आयोजन

- शहर भर में देखा गया श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण, मंत्रोच्चार व जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान पूरा जिला

Savdhan India News

रामधुन पर झूमा समूचा ज़िला, भव्य कार्यक्रमों और धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ आयोजन

– शहर भर में देखा गया श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण, मंत्रोच्चार व जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान पूरा जिला


लखीमपुर-खीरी। सप्तपुरियों में प्रथम श्रीअयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के बाल रूप विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर जनपद में उत्सव का माहौल रहा। घरों पर लहराते ध्वज, मंदिरों से लेकर बाजार, सरकारी भवनों, कार्यालयों व मोहल्लों में सजीं रंग-बिरंगी लाइटें और जगह-जगह पर होने वाले भंडारे आकर्षण का केंद्र रहे।
शहर में जय श्रीराम… अंगना मैं सजाऊंगी राम आएंगे, सजा दो घर गुलशन सा, मेरे राम आए हैं जैसे भक्ति गीतों की धुनों पर नाचते-गाते भक्त… हर जगह यही गूंजें सुनाई दे रही थीं। मंदिरों में जहां एक ओर सुंदरकांड, अखंड रामायण के पाठ चल रहे थे वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। श्री रामोत्सव पर्व पर डीएम आवास पर भव्य भंडारा आयोजित किया गया। डीएम सपरिवार भण्डारा का प्रसाद परोसा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी धर्मपत्नी अल्पना सिंह व दोनों पुत्री मिशिका और मायरा के साथ पूरे विधि विधान से पूजन-अर्चन कर भव्य भंडारे का शुभारंभ किया। सर्व प्रथम गोमाता और कन्याओं को भोजन कराकर भंडारे की शुरुआत हुई। इसके बाद डीएम ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह सहित सभी बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

बाक्स-

डीएम ने कुष्ठ रोगियों को भेंट किए फल और कम्बल

जिला प्रशासन के तत्वावधान में अयोध्या धाम में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर शहर के कुष्ठ आश्रम में फल और कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रशासनिक टीमों के साथ कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर कुष्ठरोगियों को फल और कंबल वितरित किए। कुष्ठ पीड़ितों ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए उनका अभिवादन किया। शहर के श्री जानकी जीवन मंदिर में श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ के समापन पर डीएम की धर्म पत्नी एवं जिला आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह व एसपी की पत्नी कोमल साहा ने राजगोपाल मन्दिर ट्रस्ट श्री अयोध्या जी अधिकृत प्राधिकारी (रिसीवर) एसडीएम (सदर) श्रद्धा सिंह के साथ अखंड पाठ पूर्ण होने पर आरती करके प्रसाद वितरण किया। इसके बाद उन्होंने कन्याओं का पूजन अर्चन कर प्रसाद दिया और उनका आशीर्वाद लिया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button