
शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। शनिवार को नगर के सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं द्वारा नशीली दवाओं व मादक पदार्थों के उपयोग को रोकने के लिए ‘‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’’ विषयक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को शराब, सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू व अन्य प्रतिबंधित नशीली दवाईयों का सेवन न करने के लिए जागरूक किया। बालिका वर्ग की प्राचार्या मधु त्रिपाठी ने सभी छात्रों को उक्त विषय पर शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान कालेज के समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।






