माँ शारदा मण्डल में जोरों से चल रहा स्वच्छ मन्दिर अभियान
निर्धन आयवर्ग के लोगों को बाँटे सैकड़ों कम्बल

माँ शारदा मण्डल में जोरों से चल रहा स्वच्छ मन्दिर अभियान
पलियाकलाँ-खीरी। स्वच्छ मंदिर अभियान के तहत 137 पलिया विधानसभा क्षेत्र के माँ शारदा मंडल के अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला के मार्गदर्शन में ग्राम कंधरहिया में भारतीय जनता पार्टी के चार शक्ति केंद्र मझगई, त्रिलोकपुर बेला और विष्णुपुर के संयुक्त प्रभारी राजू चौरसिया विशेष आमंत्रित सदस्य मंडल कार्यकारिणी की टोली सदस्यों संयोजक राजेश शुक्ला, रामचंद्र लोधी श्याम किशोर, मुन्ना,गजराज चौरसिया द्वारा वृहद रूप से स्वच्छ मन्दिर अभियान के तहत मन्दिर की साफ सफाई व रँगाई का कार्य किया गया। जिसके पश्चात गहरा फार्म स्थित गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेकते हुये भोग में सम्मिलित होकर निर्धन आयवर्ग के सैकड़ों लोगों को कम्बल वितरित किये गये। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से शशि शंकर शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक मझगईं अवधेश कुमार सेंगर, राजू चौरसिया को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कम्बल वितरण के दौरान अंकुश गुप्ता, शिवशंकर राठौर, गुरमेल सिंह, बलवीर सिंह व गुरुद्वारा समिति के लोग उपस्थित रहे।









