उत्तर प्रदेश
नगर के दुर्गा मंदिर में पालिका प्रशासन ने चलाया स्वच्छता अभियान
नगर के दुर्गा मंदिर में पालिका प्रशासन ने चलाया स्वच्छता अभियान

नगर के दुर्गा मंदिर में पालिका प्रशासन ने चलाया स्वच्छता अभियान

गोला-खीरी। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के छोटा चौराहा स्थित श्री दुर्गा मंदिर में सफाई अभियान चलाकर मन्दिर पर मन्दिर परिसर की साफ-सफाई कराई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। स्वच्छता रखने से न तो बीमारियाँ बढ़ती हैं, न पेयजल और खाद्य पदार्थ दूषित होते हैं और न पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है, इससे मानव जीवन सुखमय बनता है। मानव के लिए स्वच्छता सब तरह से आवश्यक है। इस अवसर पर महामंत्री राजेश राठौर, विमलेश वर्मा, धीरज बाजपेई, राजीव वर्मा, राहुल वाल्मीकि, शिवम गुप्ता गुरु, रजत गुप्ता, संजीव गुप्ता, विजय मिश्रा, वीरेंद्र गुप्ता, रेखा मिश्रा, गीता विश्वकर्मा, सीमा सक्सेना, मनीष पाठक व रविन्दर कटियार सहित तमाम उपस्थित रहे।






