उत्तर प्रदेश
भाजपा नेता ने खिचडी भोज एवं कम्बल वितरण का किया आयोजन
भाजपा नेता ने खिचडी भोज एवं कम्बल वितरण का किया आयोजन

भाजपा नेता ने खिचडी भोज एवं कम्बल वितरण का किया आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। तहसील क्षेत्र के ग्राम कोटबारा में वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश मिश्र ने अपने आवास पर खिचडी भोज का आयोजन किया। आयोजन में सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ उन्होंने कम्बल का कार्यक्रम भी रखा। भाजपा नेता ने गांव के निराश्रित, अनाथ एवं जरूरतमंदो को कम्बल वितरित किये। कम्बल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने भाजपा नेता को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवपूजन शर्मा, रामकृपाल शर्मा, अलीउल्ला खां, सुबोध कुमार मिश्रा, नीरज वर्मा, पंकज वर्मा, नैमिष मिश्रा, राजेश कुमार, अंकित अवस्थी, दिनेश दीक्षित, अरविंद शर्मा, रामगोविन्द शर्मा, आकाश, जतिन, कृष्णा, शौर्य मिश्रा व हर्ष मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






