
स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारम्भ

(रिपोर्ट : पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने त्रिलोक गिरि मंदिर में झाड़ू लगाकर सफाई की। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि 14 जनवरी से 22 जनवरी तक नगर के सभी मंदिरों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर नगर के सभी मंदिरों को सजाया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड के सभासद मोहित कनोजिया, महामंत्री राजेश राठौर, धीरज बाजपेई, शिवम गुप्ता, रवि प्रकाश शर्मा, गीता विश्वकर्मा, राजीव वर्मा, रेखा मिश्रा, नवीन भसीन, हरिश्चंद्र गुप्ता, सचिन गुप्ता, मनीष पाठक, अभिषेक बाजपेई, आशुतोष मिश्रा, हर्ष भारद्वाज, विजय गुप्ता, अनुज गुप्ता, विपिन मिश्रा, वीर शुक्ला, रितिक गुप्ता, ज्ञानू तिवारी व लवकुश अवस्थी आदि उपस्थित रहे।







