WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
आध्यात्मिक

ढकवा चौकी स्थित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 15 को

- ढखवा पुलिस चौकी में नवनिर्मित मन्दिर में धूमधाम से कराई जाएगी भगवान शिवजी की प्राण प्रतिष्ठा

Savdhan India News

ढकवा चौकी स्थित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 15 को

– ढखवा पुलिस चौकी में नवनिर्मित मन्दिर में धूमधाम से कराई जाएगी भगवान शिवजी की प्राण प्रतिष्ठा


(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र की ढकवा चौकी परिसर में पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से शिव मंदिर का निर्माण कराया गया है। जिसमें सभी के सहयोग से भगवान शिव की स्थापना कराई जा रही है। स्थापना की तिथि 15 जनवरी मकर संक्रांति के सुनिश्चित हुई है।
हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक दीपक तिवारी ने बताया कि ढकवा में पुलिस पिकेट पर शिव मंदिर में पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से स्थापना कराई जा रही है। चौकी इंचार्ज जितेंद्र पाल सिंह व मुख्य आरक्षी अरविंद फौजी ने बताया कि मंदिर में स्थापना हेतु राजस्थान से शिवलिंग व नंदी की प्रतिमा को मंगाया जा चुका है। मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान शिव व नंदी की स्थापना कराई जाएगी। स्थापना से एक दिन पूर्व 14 जनवरी को धूमधाम से ट्रैक्टर-ट्रालियों पर गाजे बाजे के साथ शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button