WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

बजाज चीनी मिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ श्रमिक

- परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट

Savdhan India News

बजाज चीनी मिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ श्रमिक

– परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट


(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर की बजाज चीनी मिल में ड्यूटी के दौरान एक श्रमिक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। तलाश करने के बाद जब श्रमिक का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों के साथ किसानों ने चीनी मिल में जोरदार प्रदर्शन कर तौल बंद करा दी। इस पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया, तब किसानों का प्रदर्शन बन्द हुआ और और तौल शुरू हो सकी।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोटखेरवा निवासी शिवकुमार पुत्र हरीराम नगर की बजाज चीनी मिल में मजदूरी करता था। शिव कुमार के भाई अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका भाई ठेकेदार कौशल कुमार और उसका सहयोगी सन्तराम के साथ रात 02ः00 बजे से सुबह 10ः00 बजे बाली शिफ्ट में काम करने के लिए गया हुआ था। शनिवार की सुबह 04ः00 बजे से वह लापता हो गया है। शिव कुमार के गायब होने की सूचना पर परिजन चीनी मिल पहुंचे और किसानों के सहयोग से हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। लगभग दो घण्टे तौल बंद रही। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर शान्त किया। परिजनों के बताने पर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जिनसे पूछतांछ की जा रही है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button