राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर की मोहम्मदी रोड पर स्थित महाराज कंजा बाबा के स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग संगठन मंत्री रमाकांत अवस्थी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने की और संचालन जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल ने किया। रमाकांत अवस्थी ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट करना हमारी प्राथमिकता है। जब हम सब एक होंगे तभी सनातन धर्म की रक्षा कर पाएंगे। जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया ने कहा कि हम सब हिंदुओं को एक होना चाहिए और सप्ताह में मंगलवार को हर ग्राम पंचायत में 10-10 लोग बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार, कनिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, कुम्भी ब्लॉक अध्यक्ष पारुष, ब्लाक मंत्री गगन, नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र, गोला नगर अध्यक्ष आकाश कुमार, तहसील उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, मितौली तहसील अध्यक्ष उमेश वर्मा, अभिषेक शर्मा, नवनीत कुमार, विशेष कुमार, सुमित, अनूप, सचिन कुमार व रजनीश गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






