उत्तर प्रदेश
दीपक तिवारी बने हैदराबाद थाने के नए थानाध्यक्ष
- चार्ज सम्भालते ही किया पत्रकार वार्ता का आयोजन, क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने की कही बात

दीपक तिवारी बने हैदराबाद थाने के नए थानाध्यक्ष
– चार्ज सम्भालते ही किया पत्रकार वार्ता का आयोजन, क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने की कही बात

(रिपोर्ट : पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। थाना प्रभारियों के स्थानांतरण किए जाने के क्रम में दीपक तिवारी को हैदराबाद थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पदभार ग्रहण करते ही बुधवार को उन्होंने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। दीपक तिवारी 2017 बैच के हैं। इससे पहले वह लखीमपुर पुलिस मुख्यालय में जन सूचनाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। नवागत थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना ही उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए पत्रकारों व जनता का सहयोग भी अपेक्षित है।






