
व्यापारियो ने किया भीरा पुलिस का सम्मान

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर के व्यापारियों ने भीरा पुलिस को सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया।
रविवार भीरा पुलिस टीम ने क्षेत्र में हुई मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से चोरी की दस बाइकें भी बरामद की गयी हैं। घटना का खुलासा करने पर नगर के व्यापारियों ने पुलिस की प्रशंसा की। नगर के सभी व्यापारियों ने थानाध्यक्ष निराला तिवारी के व उनके पूरे स्टाफ का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।





