डीएम व एसपी ने संपूर्ण पोषण के लिए सैम श्रेणी के पांच बच्चों को बांटी सुपोषण किट
डीएम व एसपी ने संपूर्ण पोषण के लिए सैम श्रेणी के पांच बच्चों को बांटी सुपोषण किट

डीएम व एसपी ने संपूर्ण पोषण के लिए सैम श्रेणी के पांच बच्चों को बांटी सुपोषण किट

लखीमपुर-खीरी। शहर के शमशेरनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित शिशु डीपीओ भारत प्रसाद की अगुवाई में सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। जहां सीडीपीओ पूजा त्रिपाठी के साथ शिशु रिया, हफ्सा, कायनात और अलीजा ने अपने हाथों से बनाई नववर्ष की ग्रीटिंग डीएम व एसपी को भेंट की। इस दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने ‘‘संपूर्ण सुपोषण अभियान’’ के तहत (सैम श्रेणी) अतिकुपोषित शिशु सपना, अर्पिता, शिवानी, हसन व रिजा को सुपोषण किट प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को दुलारते हुए उनके स्वास्थ जीवन की कामना की। डीएम ने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि प्रदान की जा रही सुपोषण किट सामग्री का नियमित सेवन कराएं। यह किट बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने सीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यकत्री को बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग करके यह सुपोषित किट एवं केंद्र से मिलने वाले पोषाहार का नियमित सेवन कराने के निर्देश दिए।






