उत्तर प्रदेश
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में एडीएम ने दी जानकारी
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में एडीएम ने दी जानकारी

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में एडीएम ने दी जानकारी
लखीमपुर-खीरी। डिप्टी डीईओ/एडीएम संजय कुमार सिंह ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण दिवस से सम्बन्धित अवश्यक जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर सर्विस मतदाताओं से सम्बन्धित निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु पूर्व में निर्गत कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 12 जनवरी निर्धारित की गई है। इसके अलावा निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 22 जनवरी को किया जायेगा।






