WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ देशभर में सड़कों पर उतरे ट्रक ड्राइवर

- लखीमपुर, पलिया, गोला, धौरहरा एवं निघासन में खाली हुए पेट्रोल पम्प, बढ़ीं किल्लतें

Savdhan India News

हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ देशभर में सड़कों पर उतरे ट्रक ड्राइवर

– लखीमपुर, पलिया, गोला, धौरहरा एवं निघासन में खाली हुए पेट्रोल पम्प, बढ़ीं किल्लतें


सरकार के जरिए हाल ही में पास किए गए भारतीय न्याय संहिता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नए कानून में ’हिट-एंड-रन’ सड़क दुर्घटना मामलों के संबंध में सात लाख का जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है। इसको लेकर ट्रक ड्राइवर्स में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। देश के अलग-अलग राज्यों में ट्रक ड्राइवरों ने जबरदस्त धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में प्रदर्शन की वजह से कुछ स्थानों पर ईंधन की कमी की आशंका पैदा हो गई है। लखीमपुर जिले में भी बड़ी किल्लत शुरू हो गयी है। पलिया तहसील में पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल खरीदने वालों की लाइन लगनें लगी हुई हैं। मित्रों यदि इसी तरह से ड्राइवर्स की हड़ताल जारी रही तो समस्या और भी विकट हो सकती है। पलिया नगर के लगभग सभी पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल खत्म हो गया है। मात्र नवीन पेट्रोल पम्प और सम्पूर्णानगर रोड पर स्थित धालीवाल फिलिंग स्टेशन पर अभी पेट्रोल है। जहां ग्राहकों की लम्बी कतारें लगी हुई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पेट्रोल पम्पों पर पुलिस भी तैनात की गयी है। कमल चौराहा पर स्थित नवीन सर्विस स्टेशन पर पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय खुद सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए हैं। पेट्रोल पम्प स्वामी अनूप गुप्ता ने बताया कि शाम तक हमारे यहां भी पेट्रोल खत्म हो जाएगा। उधर धालीवाल सर्विस स्टेशन से जानकारी प्राप्त हुई है कि यहां अभी पेट्रोल है और लगातार बिक्री हो रही है। फिलहाल अब देखना यह है कि सरकार इस कानून को वापस लेती है या ड्राइवर्स का धरना जारी रहता है।

 


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button