WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

स्वर्गीय बाबू रामचंद्र बक्श सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर अर्पित किया गया श्रद्धांजलि

Savdhan India News

बाराबंकी। इच्छा शक्ति के मजबूत जन सामान्य के हित और अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन लगा देने वाले जनता के सच्चे सेवक थे बाबू रामचंद्र बक्श सिंह

उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने बाराबंकी सदर विधानसभा से तीन बार के विधायक और एमएलसी रहे स्वर्गीय बाबू रामचंद्र बक्श सिंह जी की 17वीं पुण्यतिथि पर बाबू रामचंद्र बक्श सिंह के पैतृक गांव देवरा मे रामचंद्र बक्श सिंह  के पुत्र अजय वर्मा बबलू द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं बाबू रामचंद्र बक्श सिंह की स्मृति में निगोहा अटाहरा मार्ग पर निर्मित द्वार के जीणोद्धार के उपरांत फीता काटकर लोकार्पण करने के उपरांत स्वर्गीय रामचंद्र बक्श सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने आगे कहा कि बाबू रामचंद्र बक्श सिंह पूरी ईमानदारी और कर्मठता से जनता के हितो की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते थे, उन्होंने अपने कार्यकाल में नगर सहित पूरी सदर विधानसभा का चौमुखी विकास करने का काम किया था, उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी जनता की स्मृति में है उनका व्यवहार इतना सरल था कि कोई भी व्यक्ति उनसे किसी भी वक्त मिलकर अपनी दुख तकलीफ कह लेता था। बाबूजी हर जन सामान्य की दुख तकलीफ को अपनी दुख तकलीफ समझ कर उसके लिए कार्य करते थे यही कारण था कि बाबू रामचंद्र बक्श सिंह लगातार तीन बार सदर विधानसभा से विधायक और एक बार विधान परिषद सदस्य रहते हुए उन्होंने सदर विधानसभा ही नहीं पूरे जनपद को विकास की मुख धारा से जोड़ने का काम करते हुए दो दशक बाराबंकी की राजनीति में ध्रुव तारे की तरह प्रकाश मान रहे, हम ऐसे कर्मठ ईमानदार सच्चे समाज सेवक को आज उनकी पुण्यतिथि पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए हुए रास्तों पर चलने की प्रतिज्ञा लेते हैं।

श्रद्धांजलि सभा को स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा जी की पुत्रवधू श्रीमती सुधा वर्मा, विधायक जैदपुर गौरव रावत, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व विधायक रतनलाल राव, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, सहित वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए स्वर्गीय रामचंद्र बक्श सिंह जी के जीवन पर चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, श्रद्धांजलि सभा के उपरांत राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप, श्रीमती सुधा वर्मा, जैदपुर विधायक गौरव रावत, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू के साथ कार्यक्रम संयोजक अजय वर्मा बबलू ने गरीबों में कंबल वितरण किये।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से डॉ विवेक वर्मा, डॉक्टर समर सिंह वर्मा, पूर्व प्रमुख विवेकानंद पांडे, समाजसेवी मनोज सिंह, डॉ कुलदीप सिंह, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फराजुद्दीन किदवई, प्रदेश सचिव सरताज चौधरी, डॉ विकास यादव, हुमायूं नईम खान, श कुसुम लता रावत, सूरज यादव गामा, पूर्व प्रमुख नन्हे सिंह, पूर्व प्रमुख तालिब नजीब कोकब, रणधीर सिंह सुमन, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भारत सिंह यादव, अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह वर्मा, जितेंद्र पटेल, दिनेश वैश, सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नईम सिद्दीकी, जिला पंचायत सदस्य लवली रावत, आशीष सिंह आर्यन, आकाश यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, सिराज उस्मानी समीम चौधरी कामता प्रसाद यादव दीपक गुप्ता सपा जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, सहित क्षेत्र के प्रधान बीडीसी एवं गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button