राष्ट्रीय बजरंग दल ने सनातन विरोधी स्वामी प्रसाद मौर्या का फूंका पुतला
पुतला फूंकते हुए कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद के लगाए नारे

राष्ट्रीय बजरंग दल ने सनातन विरोधी स्वामी प्रसाद मौर्या का फूंका पुतला
– पुतला फूंकते हुए कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद के लगाए नारे

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के अशोक चौराहा पर हिंदू धर्म के खिलाफ विवादित बयान देने, हिंदू धर्म को धोखा व धंधा बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। सभी ने स्वामी प्रसाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान सभी ने जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्रा को सौंपा। ज्ञपन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हिंदू धर्म के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी करने व धोखा बताने के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला मंत्री अखिलेश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, तहसील अध्यक्ष अनुज वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, संयुक्त जिला मंत्री आकाश कुमार, मयंक श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष शिव शर्मा, मुकेश, अंकित सोनी, अखिल शर्मा, पारस श्रीवास्तव, राहुल, अभिषेक शर्मा, सुमित व आकाश सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।





