29 दिसम्बर को हरगांव में होगा विशाल अक्षत वितरण व शोभायात्रा कार्यक्रम
अक्षत वितरण में सम्मिलित होंगे हजारों रामभक्त

29 दिसम्बर को होगा विशाल अक्षत वितरण व शोभायात्रा कार्यक्रम 
हरगांव-सीतापुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीरामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा सुअवसर के उपलक्ष्य में हरगांव नगर में श्रीराम भगवान पूजन एवं शोभायात्रा कार्यक्रम दिनाँक 29-12-2023 दिन शुक्रवार समय प्रातः 10:00 बजे से सूर्यकुण्ड हरगांव से आरम्भ होगा।
प्रभु श्रीराम के विराजित एवं प्राणप्रतिष्ठा के बहुप्रतीक्षित सुअवसर पर हरगांव नगर एवं खण्ड क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ताओं की बैठक के बीच सर्वसम्मति से कार्यक्रम की योजना व रूपरेखा पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। पूर्वनियोजित कार्यक्रम के अनुसार सभी रामभक्त प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा के माध्यम से अक्षत वितरण करते हुये सनातन उद्घोष करेंगे। बैठक के दौरान खंड सहसंचालक अमित, खंड कार्यवाह रामेंद्र, खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख अमन, बजरंग दल जिला संयोजक अनुज, प्रमुख समाजसेवी बाटू सिंह, प्रचारक सम्पूर्णानन्द काशी सहित अन्य पदाधिकारी व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।






