WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

ऐसे किसी की धूमिल नहीं कर सकते छवि : एएसपी

- पत्रकार पर अमानवीय पोस्ट करने के प्रकरण को लेकर मीडियाकर्मियों में रोष, एएसपी को पूरे मामले से कराया अवगत

Savdhan India News

ऐसे किसी की धूमिल नहीं कर सकते छवि : एएसपी

– पत्रकार पर अमानवीय पोस्ट करने के प्रकरण को लेकर मीडियाकर्मियों में रोष, एएसपी को पूरे मामले से कराया अवगत

– ‘‘सारथी जनसेवा ग्रुप’’ पर की गयी थी पोस्ट, ग्रुप एडमिन से पूछतांछ कर कार्रवाई करने की मांग

 

पलियाकलां-खीरी। नगर निवासी एक सम्मानित पत्रकार पर अमानवीय पोस्ट करने को लेकर मीडियाकर्मियों में काफी रोष है। इस सम्बन्ध में मीडियाकर्मियों ने अपर पुलिस अधीक्षक नैपाल सिंह से वार्ता करते हुए उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर उन्होंने हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बता दें कि बीते सप्ताह व्हाट्सऐप ग्रुप ‘‘सारथी जनसेवा ग्रुप’’ पर एक नेपाली नम्बर 00977-9822662969 से पलिया नगर निवासी पत्रकार निर्जेश मिश्रा से सम्बन्धित एक अमानवीय पोस्ट करके उनकी साफ-सुथरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया था। इस तरह की पोस्ट से पत्रकार के मान-सम्मान को ठेस पहुंची और वह काफी आहत हैं। ग्रुप पर की गई अमानवीय पोस्ट से नगर के समस्त मीडियाकर्मी भी काफी आक्रोशित हैं। सभी पत्रकारों ने कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कोतवाली पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर ग्रुप एडमिन से पूछतांछ करते हुए कार्रवाई करने की मांग की। परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी, जिस कारण पत्रकारों में रोष है।

ऐसे कोई किसी की भी छवि धूमिल नहीं कर सकता। इस सम्बन्ध में मैं अभी वार्ता करता हूं और सुबह पलिया कोतवाली पहुंचिए। इस मामले में निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
नैपाल सिंह, एएसपी, लखीमपुर-खीरी


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button