WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेशनेपाल देश

नेपाल पहुंचे भाजपा नेता रवि गुप्ता ने एसएसपी से की मुलाकात

एसएसपी ने भारती नागरिकों, व्यापारियों व वाहनों की सुरक्षा का दिया भरोसा

Savdhan India News

नेपाल पहुंचे भाजपा नेता रवि गुप्ता ने एसएसपी से की मुलाकात

– एसएसपी ने भारती नागरिकों, व्यापारियों व वाहनों की सुरक्षा का दिया भरोसा


(निर्जेश मिश्र)
पलियाकलां-खीरी। भाजपा नेता ने नेपाल के एसएसपी से मिलकर भारतीयों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार की व्यापक चर्चा की। इस पर उन्होंने भाजपा नेता को आश्वस्त करते हुए भारतीयों के साथ किसी भी प्रकार का अमानवीय रवैया न अपनाए जाने का भरोसा दिलाया है। बता दें कि पड़ोसी मित्र देश नेपाल में हो रहे भारतीयों के साथ अन्याय को लेकर यहां की जनता में काफी रोष व्याप्त है। नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, जिससे भारतीय नागरिकों को नेपाल सरकार व नेपाली नागरिकों के शोषण का शिकार होना पड़ता है। इस समस्या को लेकर पलिया शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं भाजपा नेता रवि गुप्ता शनिवार को नेपाल पहुंचे। जहां उन्होंने नेपाल सशस्त्र के एसएसपी विनोद राज श्रेष्ठ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिकों, भारतीय वाहनों एवं भारतीय व्यापारियों का किसी भी प्रकार से शोषण न होने देने की बात कही। इस पर एसएसपी ने भाजपा नेता को भारतीय वाहनों, नागरिकों एवं व्यापारियों को सहयोग एवं सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया है। एसएसपी ने रवि गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकत सम्मानित किया। भाजपा नेता ने सभी भारतीयों की ओर से उनका का आभार व्यक्त किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button