WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

किसान कल्याण मिशन के तहत खेती के काम को आसान बनाएंगे कृषि यंत्र

- कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकार दे रही पचास फीसदी तक सब्सिडी, आज रात्रि के 12ः00 बजे तक बुकिंग कर सकेंगे किसान : डीएम

Savdhan India News

किसान कल्याण मिशन के तहत खेती के काम को आसान बनाएंगे कृषि यंत्र

– कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकार दे रही पचास फीसदी तक सब्सिडी, आज रात्रि के 12ः00 बजे तक बुकिंग कर सकेंगे किसान : डीएम


लखीमपुर-खीरी। अब खेती के काम पारंपरिक नहीं बल्कि आधुनिक तौर तरीकों से किया जा रहा है। खेती के कार्य में उपयोग होने वाले कई कृषि यंत्र आ चुके हैं, जिससे कम मेहनत और कम समय में ज्यादा मुनाफा हो रहा है। हालांकि यह यंत्र अधिक महंगे होने के कारण ज्यादातर किसानों की पहुंच से बाहर है और वह आज भी पुराने तौर तरीकों से ही खेती कर रहे हैं। ऐसे किसानों की मदद के लिए राज्य सरकार कृषि यंत्रों खरीदने पर पचास फीसदी तक की सब्सिडी दे रही है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने किसानों को संदेश देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है। अगर आप भी प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो 14 दिसंबर से पहले आवेदन कर दें। लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। कृषि विभाग की अधिकारिक वेबसाइट  http://agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बाक्स-

डीडी कृषि ने बताई लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया

डीडी अरविंद मोहन मिश्र ने पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग के विभागीय दर्शन पोर्टल http://agriculture.up.gov.in पर अनुदान हेतु टोकन निकालें“ लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कृषि यंत्रों के आवदेन हेतु बुकिंग किये जाने के लिए विभागीय पोर्टल पर पूर्व से उपलब्ध मोबाइल नम्बर पर ओटीपी प्राप्त करने का विकल्प होगा। यदि पोर्टल पर उपलब्ध मोबाइल नम्बर बन्द होगा तो लाभार्थी के नये मोबाइल नम्बर पर ओटीपी प्राप्त कर आगे की प्रक्रिया पूर्ण करने का विकल्प दिया जायेगा। आवेदक अपने या अपने परिवार के सदस्य के मोबाइल से ही आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि लेजर लैण्ड, लेवलर, पोस्टहोल, डीगर, पोटेटो प्लान्टर, पोटेटो डीगर, शुगर केन कटर प्लान्टर, शुगर केन थ्रेस कटर, शुगर केन रेटून, मैनेजर, डैरो, कल्टीवेटर, पावर स्प्रेयर, मल्टीक्रॉप थ्रेसर, पावर चेफ कटर, स्ट्रारीपर, ब्रश कटर, मिनी राइस मिल, मिनी दाल मिल, मिलेट मिल, सोलर ड्रायर, ऑयल मिल विथ फिल्टर प्रेस, पैकिंग मशीन, रोटा वेटर, ट्रैक्टर, माउण्टेड, स्प्रेयर, ब्रिकेट मेकिंग मशीन, यूरिया डीप प्लेसमेंट एप्लीकेटर, सेल्फ प्रोपेल्ड यंत्र, पावर टीलर, पावर वीडर, कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर एस.एम.एस, राइस ट्रांसप्लान्टर, कस्टम हायरिंग सेन्टर, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, जीरोटिल मल्टीक्रॉप प्लान्टर, मेज शेलर, हैप्पी सीडर, रीपर कम वाइन्डर, लैमिनेडेट ओविन, फ्लैट टयूब (लपेटा), सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर व छोटा गोदाम इत्यादि की खरीद पर किसानों को सब्सिडी दी जा रही है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button