
एक दिवसीय रोजगार मेला आज
लखीमपुर-खीरी। राजापुर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में आज एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की कई कम्पनियाँ प्रतिभाग कर रही हैं। उक्त मेले में सभी शैक्षिक योग्यता अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। निजी क्षेत्र की कम्पनियों का विवरण सेवायोजन एवं एनसीएस पोर्टल पर उपलब्ध है। सेवायोजन के पोर्टल क्ष्ेमूंलवरंद.नच.दपब.पदद्व पर अपनी योग्यता अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को अपने बॉयोडाटा के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय में प्रातः 10ः30 बजे प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में कम्पनियों द्वारा अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया निःशुल्क रहेगी।






