
तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। सदर कोतवाली पुलिस अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सदर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवालापुरवा निवासी रामू पुत्र रामविलाश को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राहुल सिंह, हेड कांस्टेबल यशपाल सिंह, कांस्टेबल गौरव, शुभम राठी व गौरव पाठक मौजूद रहे।





