
साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को वापस दिलाईं धनराशि
बाराबंकी। साइबर फ्राड कर आवेदक के खाते से निकाले गये कुल 10,000/- रुपये को साइबर सेल, द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के बैंक खाते में सम्पूर्ण धनराशि वापस कराया गया ।
NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायती प्रार्थना पत्र में आवेदक अमरीश कुमार निवासी ग्राम व पोस्ट गदिया थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी द्वारा अपने साथ साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी कर उनके खाते से 10,000/- रूपये निकाल लिये गये । प्रकरण में तत्काल साइबर सेल द्वारा संबंधित से पत्राचार कर आवेदक की संपूर्ण धनराशि को वापस कराया गया ।
पुलिस टीम में
साइबर सेल के निरीक्षक विजय सिंह सिरोही , उ0नि0 चंद्र प्रकाश यादव मुख्य आरक्षी कुलदीप यादव , आरक्षी राजन यादव ,आरक्षी अभिषेक चपराणा ,आरक्षी गौरव त्रिपाठी शामिल हैं।






