WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
आध्यात्मिक

शिव विवाह की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता

विजौरिया गांव में चल रही रामकथा के दूसरे दिन श्रोताओं की रही भारी भीड़

Savdhan India News

शिव विवाह की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता

विजौरिया गांव में चल रही रामकथा के दूसरे दिन श्रोताओं की रही भारी भीड़


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। श्रीराम कथा अमृत वर्षा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित सुनील कुमार मिश्रा ने ग्राम सेमरई में श्रोताओं को शंकर विवाह की कथा का श्रवण कराया। इस अवसर पर कथा व्यास ने बताया कि भगवान शंकर का विवाह पार्वती जी के साथ में तय हुआ। इसके पश्चात शंकर जी जब अपनी बारात को लेकर पार्वती के दरवाजे पर पहुंचे, तब उसमें भूत, पिशाच आदि को बारात में देखकर वहां के नरनारी व्याकुल हो उठे। भोलेनाथ का निराला रूप देखकर लोग आपस मे कानाफूंसी करने लगे। इसके पश्चात भगवान शिव और पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। शंकर जी के विवाह की बड़ी ही सुंदर चर्चा का व्याख्यान किया गया। शंकर जी की ऐसी भूत प्रेतों की बारात देख कर पार्वती की माँ मैना भी डर गईं। उन्होंने बारात देख कर विवाह करने से मना करते हुए कहा कि मैं अपनी बेटी का जीवन बर्बाद नहीं करूंगी। सुन्दर वर्णन सुनकर श्रोतागण भाव-विभोर हो उठे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button