अप्रशिक्षित चिकित्सक को भेजा गया जेल
बीते शुक्रवार को मझगईं के एक गुमनाम क्लीनिक में इलाज के दौरान हुई थी बच्चे की मौत

अप्रशिक्षित चिकित्सक को भेजा गया जेल
– बीते शुक्रवार को मझगईं के एक गुमनाम क्लीनिक में इलाज के दौरान हुई थी बच्चे की मौत

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
लखीमपुर-खीरी। इलाज के दौरान हुई बच्चे की मौत के मामले में अप्रशिक्षित चिकित्सक को जेल भेजा गया है।
खीरी जिले में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के थना मझगईं कस्बा स्थित एक क्लीनिक में अप्रशिक्षित चिकित्सक सेवकराम द्वारा किए गये इलाज से बीते शुक्रवार को एक किशोर की मौत हो गयी थी। बताया जाता है कि यह क्लीनिक पलिया सीएचसी में तैनात डाक्टर सुभाष राना का था। डाक्टर राना ने अपना पल्ला झाड़ते हुए बताया कि पलिया सीएचसी में तैनाती होने से पूर्व वह क्लीनिक मैं चलाता था, लेकिन पलिया में तैनात होने के बाद उक्त क्लीनिक की जिम्मेदारी सेवकराम ने ले ली थी। मजेदार बात तो यह है कि यह एक गुमनाम क्लीनिक था, डाक्टर राना के अनुसार इस क्लीनिक का कोई नाम नहीं था। फिलहाल किशोर के परिजनों की तहरीर के आधार पर मझगईं पुलिस ने थना क्षेत्र के ही ग्राम चौरी निवासी सेवकराम पुत्र रामचन्द्र के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304 व भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम की धारा 15(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।





