WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

निघासन के ग्राम हरद्वाही पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ

किया गया जोरदार स्वागत, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने अजय मिश्र ‘‘टेनी’’ ने दिलाया विकसित भारत का संकल्प

Savdhan India News

निघासन के ग्राम हरद्वाही पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ

– किया गया जोरदार स्वागत, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने अजय मिश्र ‘‘टेनी’’ ने दिलाया विकसित भारत का संकल्प


लखीमपुर-खीरी। रविवार को नोडल अधिकारी बीडीओ जयेश कुमार सिंह की अगुवाई में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का रथ निघासन तहसील के ग्राम हरद्वाही पहुंची। जहां ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा करते यात्रा का भव्यता के साथ स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘‘टेनी’’ ने किया। शुभारम्भ के समय उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नेपाल सिंह, एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, भाजपा नेता कनक पाल सिंह राणा व ग्राम प्रधान सर्वेश वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री टेनी ने कहा कि हमारा देश पीएम के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने को लेकर चल पड़ा है। हम सब अपने देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। कामों को पूरी क्षमता और ईमानदारी से परिणाम देते हुए करें। इससे पूरी दुनिया में भारत की जय-जयकार होगी। लोगों की जीवन जीने की सामान्य जरूरत को पूरा करने, उनके जीवन को अच्छा और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार ने सभी आवश्यक सहूलियतों को उपलब्ध कराया है। आज लखीमपुर का एक भी ऐसा गांव नहीं रहा, जहां बिजली न पहुंची हो। सारे गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा जा चुका है। गांव के अंदर गलियों और नालियों का निर्माण होने के साथ-साथ जिले में 06 लाख से ज्यादा शौचालय बनाए गए हैं। उन्होंने 2014 के बाद केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से अब तक आने वाले परिवर्तन गिनाए। कहा कि यह यात्रा आपके गांव में जानकारी देने के साथ-साथ जानकारी लेने भी आई हैं। पीएम का संकल्प है कि देश विकसित हो, यह लक्ष्य तब तक नहीं पूरा होगा, जब तक कि देश के हर नागरिक की सहभागिता नहीं होगी। जब हर व्यक्ति इससे जुड़ेगा और तय करेगा कि हमें अपने देश को विकसित बनाना है। यह यात्रा देश के हर गांव तक पहुंचेगी। ग्रामवासियों को इस यात्रा का न केवल स्वागत करना होगा बल्कि लाभ भी लेना होगा। इस अमृत काल में महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं की उपयोगिता, जरूरतमंदों की ज़रूरतें पूरी करने एवं किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। तभी हमारा देश दुनिया में प्रतिष्ठित एवं सम्मानित विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे, जिसे साकार करने में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री समेत ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हित पत्र प्रदान किए। साथ ही चयनित लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। अभियान के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं पर साहित्य का वितरण किया।

बाक्स-

आकर्षण का केंद्र बनी वीबीएसवाई आईईसी वैन

विकसित भारत संकल्प यात्रा के आईईसी अभियान रथ ने पिछले नौ वर्षों में लागू की गई प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन प्रदर्शित किया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थी शामिल हुए। जिन्होंने सरकार की इन पहलों पर अपना-अपना नजरिया साझा किया। आयोजन ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया और इसमें उनकी व्यापक भागीदारी भी हुई।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button