चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति कराने निर्धारित हुआ समय
- रात के नौ बजे से सुबह छह बजे तक गन्ना लेकर जायेंगे किसान

चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति कराने निर्धारित हुआ समय
– रात के नौ बजे से सुबह छह बजे तक गन्ना लेकर जायेंगे किसान

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। एसडीएम व सीओ ने स्थानीय चीनी मिल मैनेजर के साथ कोतवाली में बैठक का आयोजन किया। बैठक में किसानों द्वारा मिल को गन्ना आपूर्ति कराने का समय निर्धारित किया गया। निर्धारित किए गये समय के अनुसार ही किसान अपना गन्ना चीनी मिल को लेकर जाएंगे।
बता दें कि किसान नेताओं का कहना था कि मेला मैदान अंबेडकर चौराहा रोड से किसान हमेशा चीनी मिल को अपना गन्ना लेकर जाते थे। इस बार पुलिस प्रशासन द्वारा इस रोड से गन्ना ले जाने पर प्रतिबन्ध लगा गया, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की इस समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्रा ने बैठक में निर्धारित किया है कि किसान रात 9ः00 बजे से सुबह 6ः00 बजे तक चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति कराएंगे, जिस पर सभी की सहमति रही। एसडीएम मे कहा कि दिन में काफी भीड़भाड़ रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस दौरान किसान नेता अंजनी दीक्षित, हरी सिंह, अमनदीप संधू, दिलबाग सिंह, बलवीर सिंह, सतनाम सिंह, अनिल अवस्थी, मनोज वर्मा व धर्मेंद्र वर्मा सहित सैकड़ो किस बैठक में मौजूद रहे।






