
एक वांछित गिरफ्तार

गोलागोर्णनाथ-खीरी। हैदराबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही ग्राम गजरौरा निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामआसरे को गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त आईपीसी की धारा 376, 323, 504, 506 एवं 3/4 पास्को एक्ट में वांछित था। जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।





