एसपी ने सुनीं पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की शिकायतें
- कुल 4781 शिकायतों में से 4734 शिकायतों का हुआ निस्तारण

एसपी ने सुनीं पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की शिकायतें
– कुल 4781 शिकायतों में से 4734 शिकायतों का हुआ निस्तारण
लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की कुल 4781 समस्याओं का निस्तारण किया।
बता दें कि एसपी ने जनपद के विभिन्न थानों व कार्यालय में नियुक्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करने के लिए पुलिस कार्यालय में 25 जनवरी 2023 को “सैनिक सेल“ का गठन किया था। सैनिक सेल के माध्यम से दिनांक 30 अक्तूबर 2023 से 28 नवम्बर 2023 तक पुलिस कर्मियों की कुल 689 समस्याएं प्राप्त हुईं, जिसमें 670 समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया गया था। इसी प्रकार 25 जनवरी 2023 से 28 नवम्बर 2023 तक कुल 4,781 समस्याएं प्राप्त हुईं। जिसमें 4,734 समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सैनिक सेल के माध्यम से समस्याओं के निस्तारण पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि पुलिस कर्मियों को अपनी समस्याओं को लेकर किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।






