WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

बड़ौदा किसान पखवाड़े के आयोजन में पहुंचे सैकड़ो किसान

किसान मेला में किसानों को सौपे गए 3.37 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र

Savdhan India News

बड़ौदा किसान पखवाड़े के आयोजन में पहुंचे सैकड़ो किसान

– किसान मेला में किसानों को सौपे गए 3.37 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र


(रिपोर्ट: जितेन्द्र सिंह)

पलियाकलां-खीरी। मंगलवार को नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ द्वारा बड़ौदा किसान पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा किसान मेला का आयोजन किया गया। मेले में कृषि उपकरण, कीटनाशक व आदिवासी थारू जनजाति द्वारा हस्त निर्मित सामान समेत हेल्प चेकअप डेस्क भी लगाया गया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने मोहक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के माध्यम से लखनऊ अंचल के उप महाप्रबंधक द्वारा लखनऊ जिला क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं के कृषक बंधुओं व अन्य ग्राहकों हेतु बैंक की कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। लखनऊ जिला क्षेत्र के उप क्षेत्रीय प्रमुख यशवंत कुमार पाठक ने किसान ग्राहकों को साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसी भी माध्यम से लेनदेन करते समय सतर्कता बरतने का अनुरोध किया। समारोह में लखनऊ जिला क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं के 25 किसानों को मुख्य अतिथियों द्वारा चेक वितरित किए गए। इसके अलावा 13 प्रगतिशील किसानों को बैंक द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मेले में 3.37 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र किसानों को वितरित किए गए। किसान पखवाड़ा के अंतर्गत क्षेत्र की सभी शाखाओं के माध्यम से कुल 11.10 करोड़ रूपये के ऋण वितरित किए गए।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button