
संविधान दिवस पर दिलाई गई संविधान की शपथ

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। संविधान दिवस के अवसर थाना गोला व हैदराबाद में पुलिस कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई गई।
स्थानीय कोतवाली के में प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान की अगुवाई में सभी पुलिस कर्मियों ने संविधान के दायरे में रहने की शपथ ली। उधर थाना हैदराबाद में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों को संविधान के दायरे में रह कर कार्य करने की शपथ दिलाई। सभी उपनिरीक्षकों सहित पुरूष व महिला आरक्षीयों ने शपथ ली। इस दौरान सभी महिला एवं पुरूष आरक्षी मौजूद रहे।






