डीएम व एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
डीएम व एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

डीएम व एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

लखीमपुर-खीरी। डीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ अधीनस्थों को अवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। विशेष अभियान तिथि के अवसर पर संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने लखीमपुर के मतदान केन्द्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय खीरी बूथ संख्या 143,144,145 और प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर बूथ संख्या 123 का निरीक्षण कर विशेष अभियान तिथि के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बूथों पर बीएलओ व सम्बन्धित स्टाफ उपस्थित पाये गये। मतदान केन्द्र निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथ लेविल अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथ पर प्राप्त होने वाले प्रपत्रों के सापेक्ष सम्बन्धित को प्राप्ति रसीद अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जाय। उन्हांेने सभी उप जिलाधिकारियो को निर्देश दिए कि समस्त बूथों पर इस व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करायें। बीएलओ को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार करें। आवश्यकतानुसार इस कार्य के लिए गांवों का भ्रमण भी किया जाय।






