उत्तर प्रदेश
डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम व वीवी पैंट वेयरहाउसों का मासिक निरीक्षण
डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम व वीवी पैंट वेयरहाउसों का मासिक निरीक्षण

डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम व वीवी पैंट वेयरहाउसों का मासिक निरीक्षण

लखीमपुर-खीरी। शुक्रवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम व वीवी पैंट वेयरहाउसों का राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मासिक निरीक्षण किया।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि पुनरीक्षण के विशेष अभियान दिवसों में आप सभी अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से निर्वाचक नामावली में पात्र व्यक्तियों का नाम सम्मिलित करने अपात्र का नाम नियमानुसार अपमार्जित करने तथा संशोधन आदि से संबंधित कार्यवाही कर सकते हैं। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ओपी अंजोर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तौसीफ अहमद, राजनीतिक दलों से भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा एवं कम्युनिस्ट पार्टी से प्रतिनिधि उपस्थित रहे।