WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

मिदनिया गढ़ी और सैधरी गांव पहुंचा योजनाओं का रथ पहुंचा

विधायक ने दिलाया विकसित भारत का संकल्प

Savdhan India News

मिदनिया गढ़ी और सैधरी गांव पहुंचा योजनाओं का रथ पहुंचा


लखीमपुर-खीरी। गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा सदर तहसील की ब्लाक लखीमपुर की ग्राम पंचायत मिदनिया गढ़ी और सैधरी पहुंची। जहां ग्राम वासियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायकयोगेश वर्मा ने ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, भाजपा नेता रवींद्र पाल सिंह, परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया व डीडीओ दिनकर विद्यार्थी के साथ दीप जलाकर किया। विधायक ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी योजना के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। विभिन्न योजनाओं के लिए वंचित और पात्र व्यक्तियों का चयन करते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह ने इस यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल करना है। पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को रेखांकित किया।

बाक्स-

विधायक ने दिलाया विकसित भारत का संकल्प

कार्यक्रम में विधायक सदर योगेश वर्मा ने जनसमूह को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। विधायक ने ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह व परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया एवं डीडीओ दिनकर विद्यार्थी के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितपत्र देकर सम्मानित किया। ब्लॉक सदर के मिदनिया गढ़ी और सैधरी गांव में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने वाली तस्वीरों से सुसज्जित सूचना, संचार, शिक्षा का संगम बना आईईसी रथ के जरिए जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ पीएम के रिकॉर्डेड उद्बोधन को देखा और सुना। यात्रा के दौरान ग्राम प्रधान अनुश्री जायसवाल की अगुवाई में मिदनिया गढ़ी में 200 पुरुष व 370 महिलाएं शामिल र्हुइं। ग्राम पंचायत सैधरी के ग्राम प्रधान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 190 पुरुष 220 महिलाएं शामिल हुईं।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button