विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ में इनोवा कार ने मारी टक्कर
इनोवा कार का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, मौके पर पहुंची ने रफादफा कराया मामला

विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ में इनोवा कार ने मारी टक्कर
– इनोवा कार का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, मौके पर पहुंची ने रफादफा कराया मामला

(निर्जेश मिश्र)
पलियाकलां-खीरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ गुरुवार को थारू क्षेत्र से जिले की तहसील निघासन के लिए रवाना किया गया था। गन्तव्य स्थान तक पहुंचने से पहले ही पलिया नगर के पटिहन चौराहे पर यात्रा रथ में एक इनोवा कार चालक ने साइड से टक्कर मार दी। जिससे इनोवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक शराफत की सूचना पर गाड़ी मालिक राजेश कुमार मौके पर पहुंच गये और उन्होंने एलईवैन चालक का मोबाइल कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पर ब्लाक प्रमुख वीरेन्द्र शुक्ला व नगर चौकी प्रभारी प्रशान्त श्रीवास्त मौके पर पहुंचे। मौके की पड़ताल करने पर गलती कार चालक की सामने आई। इसलिए यात्रा रथ को जाने दिया गया। परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने बताया कि यह एलईडी थारू क्षेत्र से निघासन के लिए जा रही थी। इस वैन का समय से पहुंचना नितान्त आवश्यक है। फिलहाल एलईडी को निघासन के लिए रवाना करते हुए पुलिस ने मामला रफा-दफा करा दिया है।






