बिलहरी गांव में सड़क से निकल रहे गंदे पानी से ग्रामीणों को परेशान
- शिकायत करने के बाद भी ग्राम प्रधान नहीं करा रहे सार्वजनिक समस्या का समाधान

बिलहरी गांव में सड़क से निकल रहे गंदे पानी से ग्रामीणों को परेशान
– शिकायत करने के बाद भी ग्राम प्रधान नहीं करा रहे सार्वजनिक समस्या का समाधान

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में गोला-सिकंदराबाद हाईवे के किनारे बनी मस्जिद को जाने वाले मार्ग पर गांव का गन्दा पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा गन्दे पानी की वजह से गांव में बीमारियां फैलने की भी आशंका प्रबल हो गयी है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अजमुद्दीन से कई बार इस समस्या से सम्बन्धित शिकायत भी की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जब गांव के धार्मिक स्थलों के आसपास ही साफ-सफाई नहीं होगी तो अन्य स्थानों के स्वच्छ रहने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई कर्मी भी तैनात है। उससे ग्राम प्रधान सुविधा शुल्क लेकर अभय दान दिए हुए हैं। जब कोई अधिकारी या कर्मचारी गांव में पहुंचता है तो वह खानापूर्ति के लिए साफ सफाई करने पहुंच जाता है। इसके अतिरिक्त गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सड़कों के किनारे बनी नालियां गन्दगी से बजबजा रही हैं। ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण बिलहरी गांव सफाई से कोसों दूर है। ग्रामीणों का कहना है कि वह लोग उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्या से सम्बन्धित एक ज्ञापन सौपेंगे।






