नगरीय क्षेत्र से हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ
- विधायक, डीएम व चेयरमैन ने स्टालों का अवलोकन कर लाभार्थियों को दीं सौगातें

नगरीय क्षेत्र से हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ
– विधायक, डीएम व चेयरमैन ने स्टालों का अवलोकन कर लाभार्थियों को दीं सौगातें

लखीमपुर-खीरी। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में बुधवार को नगरीय क्षेत्र के लिए विलोबी मैदान से ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, पालिकाध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय सिंह, ईओ संजय कुमार ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी योजना के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। विभिन्न योजनाओं के लिए वंचित और पात्र व्यक्तियों का चयन करते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाकर शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल करना है। डीएम ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे, जिसे साकार करने में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डीएम ने लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। विधायक ने डीएम व पालिकाध्यक्ष के साथ संग केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को हित पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने आईईसी प्रचार वाहन का अवलोकन करते हुए पीएम के रिकॉर्डेड उद्बोधन को देखा और सुना। योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बाक्स-
सौगात मिलते ही लाभार्थियों के खिले चेहरे
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विधायक योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, नपाप अध्यक्ष ईरा श्रीवास्तव, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने पीएम स्वनिधि के लाभार्थी बब्बू वारसी, अशोक कुमार को स्वीकृत पत्र, पीएम आवास योजना (शहरी) के लाभार्थी निज़ामुद्दीन, अफताब, अंकित दीक्षित, नफीस, सदरून निशा को आवास की चाबी, स्वयं श्रेणी के शिशु उम्मे हबीबा, अनिशा को सुपोषण किट सहित कई संख्या में लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड को सुपोषण किट प्रदान की।
बाक्स-
आकर्षण का केंद्र रही आईईसी वैन
विलोबी हाल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने वाली तस्वीरों से सुसज्जित सूचना, संचार, शिक्षा का संगम बना आईईसी रथ के जरिए पीएम नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन भी जनमानस को सुनाया गया, जो उपस्थित जनमानस के आकर्षण का केंद्र बनी और पीएम के कटऑउट संग सेल्फी खिंचाने की होड़ लगी रही।







