WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

योजनाओं का पिटारा लेकर ढकिया व पिपरौला गांव पहुंचा संकल्प यात्रा रथ

पारंपरिक संस्कृति से ओतप्रोत जनजातीय नृत्य बना आकर्षण का केंद्र, विकसित राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प

Savdhan India News

योजनाओं का पिटारा लेकर ढकिया व पिपरौला गांव पहुंचा संकल्प यात्रा रथ

पारंपरिक संस्कृति से ओतप्रोत जनजातीय नृत्य बना आकर्षण का केंद्र, विकसित राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प


लखीमपुर-खीरी। भव्य शुरुआत के साथ प्रारंभ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को थारू क्षेत्र के ग्राम ढ़किया एवं पिपरौला पहुंची। विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को केन्द्र सरकर की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारियां दी गईं।
जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा की स्वाधीनता को स्मरण कर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांश शेखर व परियोजनाधिकारी यूके सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आजादी के आंदोलन में जनजातीय समाज के संघर्ष को याद किया। सुधांशु शेखर ने उपस्थित जनसमूहों को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की अब तक की सबसे व्यापक पहल है। समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर आधारित इस यात्रा के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर कोने में शत-प्रतिशत तक पहुंचे। यह यात्रा व्यापक स्तर पर पहुंच बनाने के साथ-साथ सूचना प्रसार और देश के विकास में सक्रिय हितधारक बनने के लिए नागरिकों को सशक्त बनाने हेतु इस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में गांव-गांव तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी योजना के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। विभिन्न योजनाओं के लिए वंचित और पात्र व्यक्तियों का चयन करते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत हासिल करना है। इस दौरान आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व जल जीवन मिशन सहित कई योजनाओं के लाभार्थियों की ओर से जानकारी दी गई। यात्रा में जनजातीय समाज को आवश्यक वित्तीय सेवाएं, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडर को सुलभ कराने, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उपयुक्त पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल इत्यादि योजनाओं का लाभ दिया गया। आयुष्मान गोल्डन कार्ड, सिकल सेल अनेमिया व टीबी स्क्रीनिंग आदि की भी जानकारी दी गई।

बाक्स-

ढ़किया एवं पिपरौला में उमड़ा जनसैलाब

जनजातीय क्षेत्र ढ़किया एवं पिपरौला में रथ यात्रा पहुंचते ही भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मौके पर प्रदान की गई सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने वाली तस्वीरों से सूचना, संचार व शिक्षा का संगम बना आईईसी रथ के जरिए पीएम नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन भी जनजातीय समाज को सुनाया गया। इस बीच क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला भी प्रस्तुत की गई। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जनजातीय गान के साथ जनजातीय समुदाय के नृत्य की बहार रही। थारू नृत्य की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। जनजाति महिला एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button