उत्तर प्रदेश
20 को निझौटा एवं देवराही पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा: डीएम
20 को निझौटा एवं देवराही पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा: डीएम

20 को निझौटा एवं देवराही पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा: डीएम

पलियाकलां-खीरी। जानकारी देते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 20 नवंबर सोमवार को दिवस नोडल अधिकारी एसएन चौरसिया के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा थारू क्षेत्र के ग्राम निझौटा एवं देवराही पहुंचेगी। जहां उसका जोरदार स्वागत होगा। इस दौरान अधिकारियों की पूरी टीम दोनों गांवों में उपस्थित रहकर केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कहा कि जो भी अधिकारी समय से इन दोनों गांवों में नहीं पहुंचेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।